युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न





 युवा कांग्रेस मऊ की बाल निकेतन स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संदर्भ में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मऊ सावंत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बैठक की गई। जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रभारी श्री मिलिंद गौतम जी एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव  रुपेश चौबे  एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव  अनिल सिंह जी भी शामिल हुए। 
 उक्त बैठक में सावंत सिंह जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से युवाओं में इतिहास एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुझान बढ़ेगा, जिससे युवा अपने देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगा।  इस प्रतियोगिता की ऑनलाइन परीक्षा 13 सितंबर और 14 सितंबर को अपराह्न 3:00 से 7:00 के बीच में होगा
 राष्ट्रीय सचिव भारतीय युवा कांग्रेस एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्मिलिंद गौतम  ने कहा कि यह जिला स्तरीय द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कराई जा रही है जिसमें हर जिले में हजारों युवा भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार लैपटॉप द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन तृतीय पुरस्कार टेबलेट एवं सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार सहित सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा इस प्रतियोगिता का मकसद युवाओं का सामान्य ज्ञान एवं इतिहास से संबंधित ज्ञान बढ़ाना है कार्यक्रम को प्रदेश सचिव श्री रुपेश चौबे प्रदेश सचिव एवं प्रभारी अनिल सिंह ने भी संबोधित किया। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सावंत कुमार सिंह ने किया एवं संचालन आफताब आलम ने किया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मऊ विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह घोसी विधानसभा अध्यक्ष जहां भी खान जिला महासचिव युवा कांग्रेस पीयूष पांडे सलमान सिराजुद्दीन मलिक और मधुर जायसवाल सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री ने जांच के लिये गठित की एसआईटी
रोडवेज बस के धक्के से एक युवक की मौत एक घायल >>