रोडवेज बस के धक्के से एक युवक की मौत एक घायल

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित जेपी काँन्सट्क्सन के सामने यूपी रोडवेज की बेल्थरा रोड डिपो की बस के चपेट मे आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी वही बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया
मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट ले आयी जहाँ चिकित्सको ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा दुसरे की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया।
दोहरीघाट आजमगढ़ रोड पर स्थित इण्डियन ऑयल सद्भावना पेट्रोल पंप से पेट्रोल तेल भराकर एक युवक अपनी हिरो स्पलेण्डर UP50 BQ 7765 बाइक से जैसे ही मेन रोड आया की उसी समय दोहरीघाट की तरफ से आ रही रोडवेज की बेल्थरा रोड डिपो की बस नम्बर UP50 BT 4734 ने पिछे से टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर कठैचा निवासी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ सूर्जन शर्मा उम्र 21 वर्ष का पैर टूट गया एवं गम्भीर रूप से घायल हो गए और शुभम शर्मा उम्र 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। दुर्घटना की सूचना पर दोहरीघाट थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव एवं हेड कांस्टेबल जनार्दन उपाध्याय मय हमराह के साथ मौके पर पहुंच कर बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर बस के ड्राइवर शिवलखन को गिरफ्तार कर लिया। घायल सूर्जन शर्मा को इलाज कराने के लिए एम्बुलेंस से दोहरीघाट उच्च स्वास्थ सेवा केन्द्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय के रेफर कर दिया एवं मृत शुभम शर्मा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।तथा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी दोनों युवक फरसरा खुर्द गांव में अपने भाई के ससुराल आ रहे थे ।फोटो

