समस्याओं को लेकर प्रधान संघ की बैठक सम्पन्न






जनपद में प्रधानों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं जैसे कायाकल्प के साथ ग्राम पंचायतों द्वारा अन्य कराए गए कार्यों का भुगतान ना होना सामुदायिक शौचालय बनवाने का दबाव बनाना 15वें वित्त आयोग की धनराज के खाते पर लगी रोक का अभी तक न हटना सोशल ऑडिट टीम द्वारा जनपद में की जा रही मनमानी तथा प्रधानों से अवैध धन उगाही का प्रयास करना दो लाख अथवा उससे कम किस्त  वाली ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनवाने का दबाव बनाना मनरेगा से कराए गए कार्यों का भुगतान न होना के बावजूद अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत कार्यों की फाइल मांगने रोज पंचायती राज विभाग व ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नित जारी हो रहे निर्देशो से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जनपद मऊ इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में कम्युनिटी हाल के प्रांगण में की गई जिसका संचालन मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर राय ने किया बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने कहा कि जब तक आप संगठित नहीं होंगे किसी समस्या का हल नहीं निकलेगा शासन एवं प्रशासन दोनों ग्राम पंचायतों को कमजोर करने में लगी हुई हैं संचालन करते हुए मंडल उपाध्यक्षश्रीधर राय ने आरोप लगाया कि सोशल ऑडिट टीम के माध्यम से प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि सभी समस्याओं को शासन तक पहुंचाया जाएगा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया की 14 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक समस्त खंड विकास कार्यालय पर  प्रधान बैठक कर खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा इस अवसर पर उमाकांत यादव रविंद्र चौबे  सुभाष यादव संजय सिंह रणधीर चौहान अजय कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गण हरकेश यादव नरसिंह सिंह राजेश यादव विनोद कुमार चंद्र भूषण यादव उमेश यादव संजय यादव सूर्यभान पंकज भारती प्रदुमन राय राय राधेश्याम मौर्य प्रमोद श्री राम आनंद प्रकाश दामोदर रामअवतार राही आदि लोग उपस्थित रहे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रोडवेज बस के धक्के से एक युवक की मौत एक घायल
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जनपद के विकास कार्यो का जाना हाल >>