पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को चार विकेट से हराया

मऊ : पुलिस लाइन मैदान पर रविवार को पुलिस एकादश व पत्रकार एकादश के बीच एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को चार विकेट से हरा दिया। यह मैच 20-20 ओवर का खेला गया। पत्रकार एकादश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 86 रन बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस एकादश की टीम ने 11 ओवर में छह विकेट खोकर 87 रन बना मैच को जीत लिया।
पत्रकार एकादश की तरफ से जितेंद्र वर्मा ने 19 रन, दुर्गा किंकर ने 20 रन, सुशील व आनंद ने दो रन, अप्पू ने चार रन, पुनीत ने एक, वेद नरायण ने 10, प्रवीण ने 13, अभिषेक ने पांच व जय प्रकाश ने दो रन बनाया। वहीं पुलिस एकादश की तरफ से एसपी इलामारन ने 20, रिषभ दो, फूलचंद एक, अविनाश व अंजनी ने चार-चार, अभिमंयू ने 38, अनिल ने एक व जितेंद्र ने पांच रन बनाया। वहीं पत्रकार एकादश की तरफ से सुशील ने दो, धर्मेद्र ने तीन व सुनील ने एक विकेट लिया। पुलिस एकादश की तरफ से अनिल, अभिमन्यू, मनोज, अरूण व अंजनी ने एक-एक व फूलचंद ने दो विकेट लिया। इस प्रतियोगिता में मैन आफ दी मैच का पुरस्कार पुलिस एकादश के आलराउंडर अभिमन्यू सिंह को मिला। वहीं पत्रकार एकादश की तरफ से बेहतरीन गेदबाजी करने के लिए धर्मेंद्र भारद्वाज को नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर एसपी इलामारन, सीओ सिटी अंजनी पांडेय, शहर कोतवाल अनिल सिंह, जयप्रकाश निषाद, अप्पू सिंह, प्रवीण राय, आनंद मिश्रा, राहुल सिंह, विनोद सिंह, प्रकाश पांडेय, अभिषेक सिंह, सुशील सिंह, नवरत्न शर्मा, आनंद गुप्ता उपस्थित रहे।

