मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकली गई स्कूटी रैली, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*

*
महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज जनपद में महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई। इस रैली में पुलिस, होमगार्ड विभाग में कार्यरत महिला एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिकाओं द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई। इस स्कूटी रैली को जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन जी सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। यह स्कूटी रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर गाजीपुर तिराहा,आजमगढ़ तिराहा, मिर्जाहादीपुर तिराहा होते हुए सेल्फी प्वाइंट, बलिया मोड़ एवं भीटी चौराहा से होते हुए गाजीपुर तिराहे पर समाप्त हुई। इस स्कूटी रैली में सैकड़ो महिला कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

