करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में सोमवार की सुबह 11 बजे टिल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
गांव निवासी 55 वर्षीय तेज बहादुर मौर्य टिल्लू पंप से भैंस को नहला रहे थे। इसी दौरान पंप में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने की वजह से जमीन पर गिर पड़े। यह देख स्वजन शोर मचाते हुए बचाने के लिए दौड़ पड़े। शोर की आवाज सुन पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन में स्वजन ग्रामीणों की मदद से नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही स्वजन सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की कुल चार संतान है इसमें इस सिर्फ इस कि ही शादी हुई थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई है। जिसका पीएम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्यवाई होगी।

