ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को बदमाशों ने मारी गोली, वाराणसी रेफर





 

 

मऊ: रानीपुर क्षेत्र के बह्मौर गांव में रविवार रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू सिंह को अचानक गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व रानीपुर थाने की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एएसपी ने बताया कि गोली रिंकू सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। गोली किसने मारी है इसका पता लगाया जा रहा है। वही रिंकू सिंह के परिवार का कहना है कि खेल में हुए बच्चों के विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में हमले से पहले 10 लोग देखे गए और घटना के बाद सभी मौके से गायब हैं। रिंकू सिंह पुत्र स्वर्गीय जयराम सिंह जैसे ही स्कॉर्पियो लेकर आए और नीचे उतरे, बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। फिलहाल बेहतर इलाज के लिए रिंकू सिंह को मऊ के चिकित्सालय से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस हर बिंदुओं की जांच में जुटी है। घटना के बाद रिंकू सिंह की माता मोती सिंह का रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<<  करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
पुलिस व तस्करों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली >>