बारिश की वजह ऐतिहासिक भरत मिलाप स्थगित

संवाददाता, मऊ: जिले में झमाझम बारिश होने की वजह से शनिवार को भर में होने वाले ऐतिहासिक भारत मिलाप स्थगित कर दिया गया है यह निर्णय रामलीला कमेटी की तरफ से लिया गया है।
शहर की ऐतिहासिक चलेमान रामलीला का ऐतिहासिक भरत मिलाप रामलीला कमेटी ने बैठक के बाद निरस्त करने का निर्णय लिया है। साथ की कमेटी बैठक के बाद भरत मिलाप के आयोजन तिथि पर विचार करेगी।
ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार की सुबह समाप्त होना था। सुबह से हो रही बारिश देर रात तक नहीं रुकी। जिसकी वजह से भरत मिलाप जुलूस नहीं निकल सका। वहीं रामलीला कमेटी के मंत्री संजय वर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से भरत मिलाप को स्थगित किया गया है। जल्द ही बैठक कर भरत मिलाप की तिथि निर्धारित की जाएगी। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि कमेटी ने बारिश की वजह से भरत मिलाप स्थगित किया है। कमेटी के साथ बैठक कर भरत मिलाप कराने की तिथि पर विचारा विमर्श किया जाएगा।

