भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई से धनराशि मांगने वाला लेखपाल निलंबित





 

 मऊ : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के भाई से वरासत और हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के नाम धनराशि मांगने वाले क्षेत्रीय लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की विस्तृत जांच के निर्देश जारी किए गए है। घोसी तहसील के अमिला क्षेत्र के लेखपाल दिनेश चौहान ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई से पिता की वरासत और हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की गई। साथ ही लेखपाल ने छह हजार रुपये ले भी लिया। भाई से धनराशि लेने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम घोसी ने मामले की जांच कराई। जांच में लेखपाल को दोषी पाया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही तहसील मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। वहीं पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए घोसी तहसील के नायब तहसीलदार को नामित किया गया है। साथ ही एसडीएम ने सात दिवस के अंदर आरोप पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एसडीएम घोसी अशोक सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई थी। मामले में दोषी मिलने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< छठ घाट जा रही दो महिला और एक बच्चा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या >>