बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या






आजमगढ़ : आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव में सोमवार की आधी रात को बारामदे में सो रहे व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर एसपी डॉ. अनिल कुमार, फॉरेंसिक टीम के साथ कई थानों की फोर्स पहुंचकर जांच की।
बसही जरमजेपुर निवासी 50 वर्षीय रंजीत यादव उर्फ चत्ते  शादी के बाद से ही किन्हीं करणों से पत्नी से संबंध विक्षेद होने के कारण अलग रहते थे। पत्नी से अलग रहने के कारण रंजीत अपने बड़े भाई हनुमान यादव के परिवार के साथ रहते थे। घर पर ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाते थे। प्रतिदिन की तरह रात को भोजन करने के बाद बरामदे में तखत (चौकी) पर सो रहे थे। जबकि बड़ा भाई परिवार संग अंदर सो रहे थे।आधी रात लगभग 2:30 बजे एक बाइक पर हमलावर आए और साइलेंसर लगे तमंचे से सीने में गोली मार दी। किसी के आने की आहट सुनकर बड़े भाई हनुमान यादव अपनी पत्नी के साथ बाहर आए तो देखा कि रामजीत के सीने में गोली लगने से वह खून से लथपथ पड़ा है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में उसे नजदीकी सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है। एसपी डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सीने में गोली लगने के कारण रामजीत की मौत हो गई है। घटना का अनावरण करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्द ही राजफास किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई से धनराशि मांगने वाला लेखपाल निलंबित
हलधरपुर थाने में तैनात दारोगा घूस लेते धराया >>