पेट्रोल पंप पर मिली हरियाणा नंबर की लावारिश स्कूटी से सनसनी





 

 

 मऊ : शहर कोतवाली के सहादतपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर हरियाणा नंबर की लावारिश स्कूटी और बैग मिलने से खलबली मच गई। इसकी जानकारी पेट्रोल पंप के कर्मी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। दिल्ली के लाल किला के पास बम ब्लास्ट होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

सहादतपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर एक हरियाणा प्रदेश का नंबर प्लेट लगी स्कूटी लावारिश हालत में खड़ी थी। इसपर सामानों से भरा हुआ बैग भी रखा हुआ था। यह देख पेट्रोल पंप कर्मी ने खड़ी लावारिश स्कूटी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस बम निरोधक दस्ता संग मौक पहुंच गई। इसके बाद लावारिश बैग और स्कूटी की जांच की। इसमें से कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। लावारिश स्कूटी और बैग की जांच के बाद कोतवाली भेजवा दिया गया। शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिनों से लावारिश हालत में हरियाणा नंबर की एक स्कूटी खड़ी मिली है। साथ ही स्कूटी पर एक बैग भी रखा हुआ मिला था। स्कूटी हरियाणा प्रांत के अंबाला जनपद में पंजीकृत है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही स्कूटी मालिक का भी पता लगाया जा रहा है और पेट्रोल पंप पर खड़ा करने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आजमगढ़ की छह विधानसभा के 15 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर
डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री घायल; तीन की हालत नाजुक >>