नौ वर्षीय बालिका संग दुष्कर्म 





 

 जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कोतवाली के चीनी मिल क्षेत्र के पास 9 वर्षीय बालिका के साथ शनिवार की रात दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला घोसी कोतवाली के चीनी मिल क्षेत्र के पास तिथि एक गांव ननिहाल में मामा के लड़के की शादी में सम्मिलित होने आई थी। उसके साथ नौ वर्ष की पुत्री भी आई थी। शनिवार की शाम को लगभग छह बजे नाबालिग अचानक घर गायब हो गई। स्वजन उसकी तलाश में जुट गए। रात लगभग 9:00 सुनसान स्थान पर खून से लथपथ बेहोशी की हालत में बालिका को देखा गया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल व बाद में आजमगढ़ भेजा गया है किशोरी की मां ने घटना के बाबत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। आजमगढ़ में बालिका का उपचार चल रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री घायल; तीन की हालत नाजुक
जाने पूर्व जेष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के आरोप के घर क्यों पहुंचे पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह >>