मऊ के रानीपुर में कोविड-19 वैक्सीन हेतु किया गया ड्राई रन






 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ सतीश चंद्र सिंह के द्वारा पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन हेतु ड्राई रन किया गया । जिसके लिए 3 रुमों में होमगार्ड, ओ0 सी0 सुरक्षा गार्ड लगाई गयी थी । वेटिंग रूम में कोविड-19 एप्स के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया । उसके बाद टीकाकरण कक्ष में एमी टीकाकरण किया गया । तीसरे कक्ष ऑब्जरवेशन रूम में ए0एफ0आई  मैनेज किया गया । जिसमें 6 लोगों को डाई रन किया गया । जिसमें 2  लोगों को सीरियस पाये जाने पर सफलतापूर्वक उन्हें मैनेज कर लिया गया । इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ सतीश चंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मऊ राम सिंह वर्मा, चिकित्सा प्रभारी रानीपुर दिनेश कुमार, खंड विकास अधिकारी रानीपुर जयेश सिंह, ए0सी0एम0ओ आर0बी0 सिंह, ए0सी0एम0ओ डॉ पदम जैन,डाक्टर इस्तेखार अहमद, डॉ उमेश कुमार भारती, सरोज राना एवं समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ कलेक्ट्रेट सभागार में लगी आग
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय परियोजना का हुआ आयोजन >>