राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय परियोजना का हुआ आयोजन

28 मई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2020 की जनपद स्तरीय परियोजना कार्य का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय मऊ ने बताया कि कोविड-19 के कारण बाल वैज्ञानिकों द्वारा जो प्रस्तुतीकरण किया गया है यह बहुत ही सराहनीय है आज के बाल वैज्ञानिक कल देश के भविष्य हैं । यह पूरे विश्व में एक अनोखा कार्यक्रम है जो पिछले 27 वर्षों से चलते हुए बच्चों के बीच अपनी पहचान बनाया हुआ है इसमें प्रत्येक विद्यालय के 10 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चे भाग लेते हैं। यह युवा वैज्ञानिकों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां अपने शोध कार्य को प्रदर्शित करके अपनी खोज एवं ज्ञान की प्यास को तृप्त कर पाते हैं । कार्यक्रम के अध्यक्ष देव भास्कर तिवारी ने बताया कि वर्तमान परिवेश में पूरे विश्व के लिए विज्ञान एक चुनौती है जिसमें हमारे वैज्ञानिक प्रमाणित कर दिया। और अपना स्थान बनाए हुए हैं जिला समन्वयक ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान सीखने और सिखाने की प्रक्रिया है इसमें 10, से लेकर के 14 वर्ष तक जूनियर वर्ग और 14 वर्ष से लेकर के 17 वर्ष तक सीनियर वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं और स्थानीय समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हैं इस वर्ष कुल 120 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराए थे जिसमें अधिकांश बच्चे गूगल मीट के माध्यम से प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए जिसमें से राज्य स्तर के लिए पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ इसमें से प्रखर द्विवेदी लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल निजामुद्दीनपुरा कुमारी शेफा हसन डी ए वी इंटर कॉलेज मऊ यशस्वी राय विद्यापीठ पब्लिक स्कूल सरवां मऊ सत्यम तिवारी अमृत पब्लिक स्कूल मऊ और नुसरा सालेहीन सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज मऊ चयनित हुए सभी बाल वैज्ञानिकों को जिला समन्वयक ने सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित भी किया। विशिष्ट अतिथि लालजी सिंह यादव पूर्व प्राचार्य दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आजमगढ़ ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया और जहां बाल वैज्ञानिकों को आवश्यकता थी वह आपने सीख भी दी विशिष्ट अतिथि विजय शंकर तिवारी ने भी बच्चों को सम्मानित किया बाल वैज्ञानिकों द्वारा देशी अवस्था में शोध पर वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से गुजरना एवं संसाधन समस्याओं का समाधान करना होता है इस अवसर पर शरद कुमार पांडेय श्रीमती ऋचा तिवारी राम आशीष गौतम संजय उपाध्याय उत्कर्ष मिश्रा और विभिन्न मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित थे।

