देर रात पैतृक आवास पहुँचा पुर्व ब्लॉक प्रमुख पति अजित सिंह का शव लगी समर्थकों की भारी भीड़

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के देवसीपुर निवासी पुर्व ब्लॉक प्रमुख पति अजीत सिंह की हत्या विगत बुधवार की रात प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोटरसाइकिल सवार अपराधियो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर कर दी थी वही शुक्रवार को अजीत सिंह का पोस्टमार्टम किया गया देर शाम पोस्टमार्टम के बाद अजीत सिंह का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया परिजन शव को लेकर दे शाम लखनऊ से अजीत सिंह के गाँव देवसीपुर के लिये रवाना हुये देर रात्रि करीब 11: 30 बजे अजीत सिंह का शव कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पैतृक गांव देवसीपुर पहुँचा। जैसे ही अजीत सिंह का शव उनके गांव पहुँचने की सूचना लोगो को लगी भारी तादाद में अजीत सिंह के समर्थक उनके अंतिम दर्शन के लिये उनके घर पहुँच गये। वही समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुये पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के उचित प्रबन्ध किये गये है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

