अजीत हत्याकांड में पुलिस को मिली अहम सफलता घटना में शामिल कार व ड्राइवर हिरासत में





लखनऊ के विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति व सगड़ी से  पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के चश्मदीद गवाह अजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रही लाल डस्टर गाड़ी को बरामद कर लिया है,  साथ ही गाड़ी के ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है, पुलिस गाड़ी के  ड्राइवर से कड़ी पूछताछ कर रही है, इस घटना के खुलासे के लिए सीपी डीके ठाकुर के निर्देशन में काम कर रही टीमों को बड़ी सफलता मिली है, सूत्रों के मुताबिक शूटरों के भी पहचान हो गई है, और सभी शूटर आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं, एफआईआर अजीत सिंह के सहयोगी मोहर सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप सिंह और वाराणसी के कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर के खिलाफ दर्ज की गई है बता दें कि बुधवार देर शाम कठौता चौराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या हुई थी, पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या के मामले में अगले हफ्ते ही अजीत सिंह की गवाही होनी थी, उधर लखनऊ पुलिस शूटर्स की तलाश में जुटी हुई है, पुलिस को आशंका है कि, बुधवार रात हुए गोलीकांड का इकलौता जिंदा बचा गवाह मोहर सिंह भी कहीं दुश्मनो की गोलियों का निशाना न बना डाला जाए, इसलिए उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है, साल 2013 में आजमगढ़ में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या हुई थी, कन्हैया उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर और उसके तीन शूटर्स पर फायरिंग कर हत्या का आरोप है, सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में अजीत सिंह चश्मदीद गवाह था, बता दें कि अजीत सिंह एक कुख्यात अपराधी था, और उसके खिलाफ करीब 19 मामले दर्ज थे, जिसमें से पांच हत्या के मामले थे, तथा वर्तमान में जिला बदर था



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देर रात पैतृक आवास पहुँचा पुर्व ब्लॉक प्रमुख पति अजित सिंह का शव लगी समर्थकों की भारी भीड़
पुर्ण कार्य का भुगतान अभिलम्ब किये जाने की माँग को लेकर सौंपा ज्ञापन >>