पुर्ण कार्य का भुगतान अभिलम्ब किये जाने की माँग को लेकर सौंपा ज्ञापन





 

 

 

 

 

शासन द्वारा पिछले माह 25 दिसम्बर को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होते ही भंग किए जाने के परिणाम स्वरूप निवर्तमान प्रधानों के समक्ष उत्पन्न समरूाओं जैसे शासन व जिला प्रशासन तथा अन्य अधिकारियों के निर्देष एवं दबाव में कायाकल्प आपरेशन के अन्तर्गत विद्यालयो, पंचायत भवन, तथा आॅगनबाड़ी केन्द्र के सुन्दरीकरण, सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवन का निर्माण अधिकांश ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल में करा दिया लेकिन पंचायतों के भंग होते ही मनोनित प्रशासक एवं अधिकारी अपना सुर बदल दिए हैं। जिससे प्रधानों का बकाया धनराशि लंबित पड़ गया है। तथा 25 दिसम्बर 2020 से पूर्व निकाले गए धनराशि की जाॅच भी तेजी से जिले में की जा रही है इन्ही सभी प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव के उपस्थिति में जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन दिया जिसमें माूग किया गया है कि प्रधानों के सभी बकाया धनराशि जो मनरेगा के पक्के कार्य चैदहवाॅ व पन्द्रहवा वित्त में धनराशि से निर्मित कार्य के भुगतान की व्यवस्था किया जाय तथा अनावश्यक रूप से प्रधानों की जाॅच कराकर उसक उत्पीड़न न किया जाय। जो पूरे प्रदेश में केवल मऊ जनपद में हो रहा है। प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन देते हुए अपर जिलाधिकारी  महोदय ने विश्वास दिलाया कि आपकी माॅग उचित है उसे जिलाधिकारी  के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। 

इस अवसर पर जिला महासचिव रमेश यादव, उमाकान्त यादव, रामभवन प्रसाद, संजय सिंह, प्रदुम्मन राय, नरसिंह सिंह हरिकेश यादव, मनीष कुमार सिंह, श्रीधर राय, राजेश यादव, चन्द्रभूषण यादव, मुन्ना सिंह, मुकेश राय, संजय यादव, मुन्नन सिंह, नागेन्द्र राय, उदयराज, रामविजय, संतोष कुमार सिंह, अरविन्द सिंह, संतोष कुमार यादव आदि लोग शामिल रहे।

 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अजीत हत्याकांड में पुलिस को मिली अहम सफलता घटना में शामिल कार व ड्राइवर हिरासत में
बर्डफ्लू बीमारी से बचाव हेतु आम जनसामान्य बरतें सावधानियाँ-जिलाधिकारी मऊ >>