जाने मऊ में 2015 के मुकाबले 2021में कितनी सीटों पर होगा पंचायत चुनाव





उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही पंचायत विभाग से लेकर निर्वाचन विभाग के कर्मचारी आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारी कर रहे है पंचायत विभाग परसीमन को अंतिम रूप देने में लगा है तो वही निर्वाचन विभाग वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगा है मऊ में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है तो वही परिसीमन का कार्य लग भग अंतिम रूप ले चुका है 2015 के पंचायत चुनाव के अपेक्षा इस बार ग्राम पंचायत प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के सीटों की संख्या घटी है जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि 2015 के मुकाबले इस बार पंचायत चुनाव में सीटें कम हुई है श्री सागर ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान 2015 में 684 सीटे थी जो इस बार 671 हो गयी है तो वही ग्राम पंचायत सदस्य ।के 2015 में 8598थी तो इस बार 8407 सीटे हो गयी है तो वही क्षेत्र पंचायत सदस्य में 2015 में 857 सीटें थी जो इस बार घट कर 822 सीटे हो गयी है ।सीटे कम होने का कारण जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में नई नगर पंचायतो का निर्माण हुआ है इन कारणों से ही इस बार इन पदों के सीटों की संख्या घटी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ जनपद से आठ लोगों को किया गया जिला बदर
समाधान दिवस पर मुहम्मदाबाद गोहना में कमिश्नर ने सनी जनता की समस्या >>