समाधान दिवस पर मुहम्मदाबाद गोहना में कमिश्नर ने सनी जनता की समस्या






मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले में अतिक्रमण से संबंधित छाए रहे । सम्पूर्ण समाधान दिवस चल ही रहा था कि अचानक पहुंचे मंडला आयुक्त विजय विश्वास पंत ने तहसील दिवस रजिस्टर एवं उपस्थिति पंजिका मंगाया । जिसमें उन्होंने तहसील दिवस रजिस्टर को चेक किया । उन्होंने 4 शिकायत कर्ताओं से मोबाइल से वार्ता किया । जिसमें तीन शिकायतकर्ता अपनी संतुष्टि बताइए । लेकिन एक शिकायतकर्ता रिचा द्विवेदी निवासी ग्राम क्यामुद्दीनपुर ने कहा कि सर हमारा सीमांकन नहीं हुआ है । जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि आप स्वयं इस मामले को देखकर इसकी रिपोर्ट हमें दे । इसके बाद पिछले कई वर्षों का तहसील दिवस रजिस्टर देखा कहा कि सब कुछ ठीक-ठाक है । इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस में सुनील निवासी ग्राम चकसहजा ने शिकायत किया कि चक मार्ग एवं नाली पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है । इसी तरह सीता निवासी देवखरी ने शिकायत किया कि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा, देवेंद्र निवासी वलीदपुर ने शिकायत किया कि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा, दुर्गावती पत्नी मोहन निवासी खैराबाद अवैध कब्जा, खतौनी परिवर्तन के संबंध में रामबचन निवासी रानीपुर, देवखरी गांव निवासी संजय ने शिकायत किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का गाटा संख्या 58 भूमि का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है । इसी तरह वलीदपुर निवासी लालसा ने शिकायत किया कि संबंधित धान क्रय केंद्र द्वारा पिछले साल का पैसा न देने की शिकायत की है । जिस पर मंडला आयुक्त ने सभी शिकायतें प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि तथ्यपरख जाकर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए उसके हस्ताक्षर को अवश्य बनवा दें । ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके । इस मौके पर पडे कुल 45 शिकायती प्राथर्ना पत्रो में 5 का हुआ निस्तारण ।
इस अवसर पर : मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी, क्षेत्राधिकारी नंदलाल, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ,कोतवाल नीरज कुमार पाठक ,अधिशासी अधिकारी राम समुख, सहित तहसील स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहे ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मऊ में 2015 के मुकाबले 2021में कितनी सीटों पर होगा पंचायत चुनाव
समाधान दिवस पर मुहम्मदाबाद गोहना में कमिश्नर ने सुनी जनता की समस्या >>