मऊ में प्रसपा कार्यकताओं ने किया शिवपाल यादव का भव्य स्वागत





प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का  गुरुवार को मऊ में आगमन  हुआ और  पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया उसके बाद श्री यादव पत्रकारों से बातचीत में  कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी और पूरी मजबूती के साथ गठबंधन बना कर चुनाव लड़ेगी  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकती है शिवपाल यादव ने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है
शिवपाल यादव का स्वागत करने के लिये भारी संख्या में कार्यकता श्री यादव को अलीनगर से रिसीव कर नारेबाजी करते हुए शिवपाल यादव का स्वागत किये इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत यादव , प्रिंस यादव, विजय शंकर यादव , अधिवक्ता दारोगा सिंह , भरत सिंह आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< समाधान दिवस पर मुहम्मदाबाद गोहना में कमिश्नर ने सुनी जनता की समस्या
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की किश्त भेजी गयी लाभार्थियों के खाते में >>