प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की किश्त भेजी गयी लाभार्थियों के खाते में

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के (वित्तीय वर्ष 2020-21) लाभार्थियों को आवस की प्रथम एवं द्वितीय किश्त की धनराशि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीधे लाभार्थी के खाते में वीडियो कान्फ्ररेसिंग के माध्यम से हस्तान्तरण किया गया। जनपद मऊ के एन0आई0सी0 में विधायक घोसी विजय राजभर एवं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की उपस्थिति मे प्रधानमंजी द्वारा मऊ के 11349 लाभार्थियों के खाते मेंं धनराशि वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से हस्तान्तरण किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय उपस्थित रहें।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

