राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर निकली मोटरसाइकिल रैली

मुख्यमंत्री मंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा पूरे प्रदेश मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का प्रारम्भ किया गया उसी क्रम मे मऊ मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह प्रारम्भ करते हुए अमित सिंह बंसल व सुशील घुले पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा यातायात नियमो का पालन करने सभी उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण व वाहन चालको को शपथ दिलाते हुए यातायात नियमो का पालन करने की अपेक्षा की गयी एंव समस्त उपस्थित वाहन स्वामी व चालको को हेलमेट धारण कर मोटर साईकिल चलाने , कार चलाते समय सीट वेल्ट पहनने/लगाने , शराब व मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन न चलाने की अपील की गयी एंव दिनांक 21.01.2021 से 20.02.2021 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान एक सप्ताह तक आर0टी0ओ0 मऊ व प्रभारी यातायात मऊ को आम नागरिको को जागरूक करने हेतु एंव 001 सप्ताह के उपरान्त यातायात नियमो का पालन न करने वालो वाहन चालको के विरूद्ध ,MV Act के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान ओवर लोडिंग , ओवर स्पीडिंग , नशे की हालात मे ड्राइविंग , रांग साइड ड्राइविंग , ड्राइविंग के समय मोबाईल फोन का उपयोग करने वालो के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाया जाना है । इसके साथ ही हेलमेट सीट वेल्ट , वाहनो पर रिफ्लेक्टिव टेप वाहनो मे हूटर सायरन , काली फिल्म हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ करते हुए जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मोटर साईकिल व कार रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । जो सम्पूर्ण नगर क्षेत्र कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर गाजीपुर तिराहा, भीटी, बलिया मोड़ , ढेकुलिया घाट, मिर्जाहादिपुरा, सलहाबाद मोड, आजमगढ तिराहा होकर आर0टी0ओ0 कार्यालय मऊ मे समाप्त हुयी। इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन महेन्द्र बाबू, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन कहकशा खातून , सिजी मजिस्ट्रेट श्री जे0एन0 सचान, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नरेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री धन्नजय मिश्र, यातायात प्रभारी श्री संतोष कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राम सिंह , महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह, नगर के समस्त चौकी प्रभारी आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।
इसके उपरांत नगर के विभिन्न स्थानो पर विना हेलमेट पहनकर दो पहिया चलाने वालो के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर 66 वाहनो का चालान किया गया।

