गणतंत्र दिवस कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने फहराया झण्डा

72वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व जनपद मऊ के पुलिस लाईन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व समस्त थानों पर परंपरागत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड स्थल पर मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री श्री दारा सिंह चौहान द्वारा झंडारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी गयी, साथ ही समस्त पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का भलीभॉति निर्वहन करने हेतु भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुये बताया गया कि लम्बे संघर्ष एवं अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिए हमें आपसी द्वेष, जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र की भावना को त्यागकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करते हुए मिल जुलकर शान्ति, प्रेम, अमन चैन, भाईचारे के साथ रहना चाहिए। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मा0 मंत्री सहित मा0 विधायकगण, डिस्ट्रिक जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों का अभिनंदन व शुभकामनायें दी गयी तथा आभार प्रकट किया गया।
*गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुरस्कार वितरण किये जाने के क्रम में-*
1. श्री नन्दलाल क्षेत्राधिकारी लाइन्स को परेड कमाण्डर प्रथम, श्री विजय कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक को परेड कमाण्डर द्वितीय, श्री उदय राम तिवारी उ0नि0स0पु0 को प रेड कमाण्डर तृतीय का पुरस्कार दिया गया।
2. सराहनीय कार्य हेतु श्री धमेन्द्र नाथ तिवारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी मऊ, श्री विमल कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला शासकिय अधिवक्ता पाॅक्सो एक्ट जनपद मऊ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
3. पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एक सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मु0आ0ना0पु0 मो0 सगीर खा, मु0आ0ना0पु0 भगवान सिंह पुण्डीर, फायर मैन दीपचन्द्र चैहान को प्रदान हुआ।
4. अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी मित्रसेन यादव, आरक्षी रविकिरण सिंह, हो0गा0 चालक हिटलर गौड़, हो0गा0 चालक रामविलाश यादव, हो0गा0 चालक आशीष तिवारी (पीआरवी यूपी 32 डीजी 3943)तथा आरक्षी सोहन सिंह, आरक्षी महेश यादव, आरक्षी बृजेश पाण्डेय, आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी चालक रंजीत रावत, हो0गा0 चालक रवि प्रकाश, विजय पाण्डेय (यूपी 32 डीजी 2281) को प्राप्त हुआ साथ ही साथ सिटीजन प्रशस्ति पत्र प्रभात सिंह को प्राप्त हुआ।
5. निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र उ0नि0 श्री मती विन्ध्यवासिनी पाण्डेय महिला सहायत प्रकोष्ठ, म0आ0 यादव सरोज साइबर सेल, आ0 विवेक सिंह सर्विलांस सेल, आ0 संजय सिंह सर्विलांस सेल, आ0 अनिल यादव स्वाट टीम, आ0 अमरनाथ मौर्या स्वाट टीम, मु0आ0 रितेश राय एसओजी, आ0 संजीव सिंह एसओजी, राजीव रंजन फायरमैन को प्राप्त हुआ।
इसके उपरान्त जनपद के स्कूलों, कालेजों के बच्चो द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये जिसमें प्राथमिक विद्यालय कइंया रतनपुरा थाना हलधरपुर को प्रथम स्थान, पतंजलि भारत युवा समिति को द्वितीय स्थान, उ0मा0 विद्यालय देईथान इन्दारा थाना कोपागंज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला जज श्री जितेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, भारी संख्या में पुलिसकर्मी, सम्भ्रांत व्यक्ति व जनपद के अन्य लोग उपस्थित रहे।
*मऊ पुलिस वर्ष 2020 एक नजर में-*
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश’ अभियान के लक्ष्यों की सार्थकता सिद्ध करते हुए कुल 283 अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।
उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत 29 अभियुक्तों की अपराध व अवैध तरीके से अर्जित कुल 25 करोड़, 39 लाख, 16 हजार, 860 रूपये की सम्पत्तियां जब्त की गई।
जनपद में कुल 135 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर सतत् निगरानी की जा रही है।
जनपद में कुल 45 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
जनपद में कुल 636 अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी।
जनपद में कुल 210 अपराधियोें को जिलाबदर कराया गया।
अपराधियों के आर्थिक स्रोतों, उनकी जड़ों पर प्रहार करते हुए जनपद में कुल 10 व्यक्तियों के अवैध करोबार बन्द कराया गया, जिससे उन्हें 22 करोड़, 65 लाख रूपये की आर्थिक क्षति हो रही है।
जनपद में कुल 11 आपराधिक व्यक्तियों के ठेकेदारी हेतु निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र निरस्त कराया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के एन्टी भू-माफिया अभियान के तहत जनपद में कुल 27 माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर किये गये अवैध निर्माण, अमानकीकृत निर्माणों को ध्वस्त कराया गया, जिनकी अनुमानित कीमत कुल 28 करोड़, 82 लाख रूपये है।
राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता सुनिश्चित कराते हुए जनपद में 08 अपराधियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ;छण्ैण्।द्ध के तहत कार्यवाही की गयी।
जनपद में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत 28 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिनमें 36 अभियुक्तों के पास से 46.304 किलोग्राम गाजा एवं 185.22 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी।
जनपद में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 541 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिनमें 599 अभियुक्तों के पास से अंग्रेजी शराब-1535 लीटर व देशी शराब-12071 लीटर शराब बरामद की गयी साथ ही उनके विरूद्ध गुण्डा एवं गैंगेस्टर की कार्यवाही भी की गयी।
अवैध हथियार निर्माण, सप्लाई तथा उपयोग के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 237 अभियुक्तों के पास से 237 कारतूस, 137 कट्टे, देशी रिवाल्वर, देशी पिस्टल व फैक्ट्री मेड 05 असलहे बरामद किये गये तथा उनके विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गयी।
जनपद में गम्भीर प्रकरण यथा पोक्सो, 302 भा0द0वि0 व 376 भा0द0वि0 व महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित विवेचना करते हुए रिकार्ड समय में कुल 18 अभियुक्तों को सजा दिलायी गयी।
पीड़ित महिलाओं के पुनस्थापन तथा समाज के मुख्य धारा में उनकी वापसी के लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा स्थापित रानीलक्ष्मीबाई सहायता कोष से 33 लाख की आर्थिक सहायता दिलवाई गयी।
समन्वित शिकायत निवारण तंत्र (आई0जी0आर0एस0) को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं गुणात्मक बनाते हुए प्राप्त कुल 5335 शिकायतों में से रिकार्ड 98 प्रतिशत शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक त्वरित निस्तारण किया गया।
महिला सशक्तीकरण, जागरूकता की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की अभुतपूर्व रचनात्मक पहल ‘‘मिशन शक्ति’’ के अन्तर्गत महिला सम्बन्धी अपराध की सम्भावना की traking, tracing, targeted spot based and integrated policing , strategic plain, एण्टी रोमियो स्क्वाड की कार्यवाहियों, डाटा प्रबन्धन एवं विश्लेषण, शिकायत निवारण पेटिका आदि उपागमों के माध्यम से महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में रिकार्ड कमी मऊ जनपद में दर्ज की गयी।
जनपद के समस्त थानों पर पूर्णतया महिलाओं हेतु समर्पित व महिलाओं द्वारा संचालित महिला सम्बन्धी शिकायतों के अविलम्ब एवं प्रभावी निस्तारण हेतु महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।
यातायात प्रबन्धन, प्रशिक्षण, जागरूकता, नियम क्रियान्वयन हेतु कार्यशालाओं का आयोजन, यातायात माह का आयोजन, यातायात नियमों का पालन तथा प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक द्वारा रूट चार्ट एवं तकनीकी आधारभूत, संरचनात्मक प्रोजेक्ट वर्क किया गया।
डायल-112 के सवेरा कार्यक्रम के अन्तर्गत बुजुगों से संवाद स्थापित कर उनका सहयोग किया जा रहा है।
महिलाओं को त्वरित सहायत प्रदान किये जाने हेतु जनपद में महिला पीआरवी वाहनों का संचालन किया जा रहा है।
जनपद में कानून व्यवस्था और सुदृ़ढ़ बनाये रखने हेतु एक नया थाना रामपुर स्थापित किया गया।
अग्निशमन संयन्त्रों, उपकरणों के अपडेसन तथा वेरीफिकेशन, होटल, रेस्टांे, सार्वजनिक भवनों, अस्पतालों में लगाये गये अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरीडेट तथा मानकों के अनुरूप उपलब्धता के सम्बन्ध में गहन जाँच अभियान चलाया गया। अग्निशमन केन्द्र व्यवस्थापन हेतु मोहम्मदाबाद, मधुबन एवं घोसी में भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है।
जिले में नियमित अन्तराल पर आपदा प्रबन्धन तथा वी0वी0आई0पी0 सुरक्षा हेतु माॅर्क िड्रल तथा तकनीकी बिन्दुओं पर गहन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राथमिक चिकित्सा तथा सी0पी0आर0 प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञों द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कराने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
वामासारथी उ0प्र0 पुलिस बेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिस कर्मियों के बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी, भविष्य निर्माण सम्बन्धी, कैरियर काउन्सलिंग कार्यशालाओं का आयोजन जनपद में किया गया।
विविध सांस्कृतिक संगठनों तथा एन0जी0ओ0 के साथ मिलकर महिला जागरूकता, आत्म सुरक्षा तथा सशक्तीकरण पर विविध विद्यालयों में सार्वजनिक कार्यक्रम, जागरूकता रैलियों का आयोजन कराया गया।
काविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों, अनुदेशों तथा आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया गया, जिसके परिणाम स्वरूप जनपद कोविड-19 के विरूद्ध सफलतापूर्वक लड़ने वाले प्रदेश के टाप-05 जिलों में शामिल हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार की अन्त्योदय की अवधारणा को सार्थक बनाते हुए, अपने औपचारिक दायित्वों के इतर मऊ पुलिस का बेहद रचनात्मक मानवीय तथा संवेदनशील पक्ष कोविड-19 की चुनौतियों के समय उभर कर सामने आया। जब कोविड-19 के सामाजिक, आर्थिक तथा जीवन की मूलभूत जरूरतों की आपूर्ति से सम्बन्धित चुनौतियों सामने खड़ी थीं ऐसे में मऊ पुलिस द्वारा अन्त्योदय एवं अन्नपूर्णा बैंक की स्थापना कर भोजन, कपड़ा, आर्थिक सहायता, यातायात, निवास, मेडिकल, जनसहयोग संकलन तथा उसका जरूरतमंद तक पहुंचाना सुनिश्चित कर जनविश्वास जीता जिसकी सराहना मीडिया द्वारा की गयी तथा इसी अनुक्रम में आमजन की पुलिस के प्रति विश्वास, सहानुभूति व सराहनीयता मऊ पुलिस ने अर्जित की। कोविड-19 के समय समस्या से समाधान तक, सावधानी से वैक्सीन तक का सफर मऊ पुलिस द्वारा प्रभावी तरीके से तय किया।
*पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि,* जैसा कि हम सभी जानते है कि मऊ जनपद हर दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील जनपद है, परन्तु जनपद में जब कभी भी छोटी-बड़ी समस्या उत्पन्न हुई तो जिलाधिकारी मऊ, अपर जिलाधिकारी मऊ समस्त उपजिलाधिकारीगण व जिलाधिकारी मऊ के अधीन समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारिगण द्वारा समस्याओं के समाधान व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बेहतर व सुदृढ़ बनाये रखने में सदैव तत्पर रहकर हर सम्भव सहयोग किये जाने के लिए मै सभी का अभार व्यक्त करता हु। साथ ही जनपद के सभी राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकरियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी जनपद में समय समय पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में अपना अभूतपूर्व योगदान देने के लिए मै सभी को धन्यवाद देता हु तथा आशा करता हु कि भविष्य में भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में अपना महती योगदान देते रहेगे। जनपद में तमाम सम्भ्रान्त लोग भी जनपद की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान में आगे आये तथा पुलिस के कन्धे से कन्धा मिलाकर समस्या के समाधान में अपना अभूतपूर्व योगदान दिये। इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस का सहयोग करने वाले पुलिस सहयोगी, पुलिस मित्र तथा सम्भ्रान्त लोगों को मै धन्यवाद ज्ञापित करता हु साथ ही जनपदीय पुलिस में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके द्वारा निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों को पालन करने एंव सराहनीय कार्य की प्रशंशा करता हु तथा जनपद के समस्त नागरिको ंको आश्वस्त करता हु कि जनपदीय पुलिस समाज में भयमूक्त व शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा जनता का सहयोग करने के लिए अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते हुए सदैव तत्पर रहेगी।

