भाजपा मऊ के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह के पिता का निधन

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह के पिता विजय बहादुर सिंह का लम्बी बीमारी के कारण बुधवार की रात में निधन हो गया बताया जाता है कि जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह के पिता मऊ जनपद के जाने माने संगीताचार्य थे श्री सिंह ने संगीत के क्षेत्र मऊ जनपद को एक मुकाम तक ले गये। विजय बहादुर सिंह के पुत्र भाजपा मऊ के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने बताया कि पिता जी को गले मे कैंसर था और काफी समय से उनका उपचार चल रहा था । जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह के पिता के निधन की सूचना मिलते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ कई तो वही उनके घर पर लोगो की भारी भीड़ संगीताचार्य के अंतिम दर्शन के लिये पहुँच गयी।संगीताचार्य का अंतिम सँस्कार ढेकुलिया घाम धाम पर दोपहर एक बजे किया जाएगा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

