मुहम्मदाबाद में डॉक्टर से रंगदारी माँगने में दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे शुक्रवार को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर पट्टी बैरियर के पास से वलीदपुर में चिकित्सक से रंगदारी मागनें वाले तीन शातिर अभियुक्तों क्रमशः योगेन्द्र यादव उर्फ बडकई पुत्र बिजली यादव निवासी विशुनपुर थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़, विशाल यादव पुत्र फूलबदन यादव निवासी विशुनपुर थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ व बाल अपचारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन मय दो अदद सिम कार्ड व एक बिना कागजात की मोटरसाइकिल हिरो होण्डा पैशन प्रो यूपी 545 एएफ 4130 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.02.2021 को वलीदपुर में चिकित्सक सुरेन्द्र यादव पुत्र सहादुर यादव निवासी निवासी भूसुवा थाना रानीपुर जनपद मऊ के मोबाइल नम्बर 9935249916 पर 6306026522 से फोन कर 05 लाख की रंगदारी मागी गयी थी न देने पर अंजान भुगतने की घमकी दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/21 धारा 386,507 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत पर पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार टीम गठित कर घटना के खुलाशे की कार्यवाही की जा रही थी।
बरामद मोबाइल फोन की जांच की गयी तो उक्त मोबाइल फोन में प्रयुक्त नम्बर 6306026522 मु0अ0सं0 70/21 धारा 386,507 भादवि0 से सम्बन्धित पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.02.2021 को वलीदपुर में चिकित्सक सुरेन्द्र यादव को फोन कर 05 लाख रूपये की रंगदारी हम लोगों ने ही मांगी थी। पुनः दिनांक 20.02.2021 को सुबह में इसी मोबाइल से रंगदारी मागे थे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिये थे। जब सीम कार्ड के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया एक मोबाइल फोन हम लोगों को रास्ते मे गिरा मिला था मोबाइल में कोड लगे होने की वजह से वह नही खुल पाया इसलिए हम लोग उस मोबाइल को वही पर फेक दिये तथा सिम निकालकर दुसरे मोबाइल फोन में लगाकर उक्त चिकित्सक से रंगदारी मांगे थे। उक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर टूटा हुआ मोबाइल फोन विशुनपुर गाव के पास से बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से बरामद गाड़ी के बारे में पूछने पर उक्त गाड़ी का कागजात नही दिखाया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
*1* . योगेन्द्र यादव उर्फ बडकई पुत्र बिजली यादव निवासी विशुनपुर थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़।
*2* . विशाल यादव पुत्र फूलबदन यादव निवासी विशुनपुर थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
*1* . घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन विवो कम्पनी।
*2* . दो अदद सिम कार्ड।
*3* . एक टूटा मोबाइल कवर।
*4* . एक मोटरसाइकिल हिरो होण्डा पैशन प्रो यूपी 54 एएफ 4130।

