ट्रक में लदा 10लाख के गांजा सहित दो गिरफ्तार





 


पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर डीह तिलक ठाकुर नहर पुलिया के पास से एक ट्रक वाहन (एचआर 55 एन 06511) में लदा लगभग 01 कुन्टल 16 किलों अवैध गांजा बरामद कर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 26.02.2021 को समय लगभग रात 01 बजे एसओजी टीम तथा थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान आपस में अपराध/अपराधियों के विषय में बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर की सूचना मिली कि बलिया की तरफ से एक ट्रक आ रही है जिसपर अवैध नशीला पदार्थ लदा है वह मऊ जायेगी। इस सूचना पर डीह तिलक ठाकुर नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक तेज गति से बलिया की तरफ से आयी। आगे ट्रक व चार पहिया वाहन सड़क पर खडे होने के कारण रोका तथा गाड़ी की चेकिंग होता देख ट्रक को बैक करने हेतु पीछे करने लगा जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा उक्त ट्रक को रोक कर चेक किया गया। केबिन में बैठे् वाहन चालक से पूछताछ की गयी तो अपना नाम शिवकुमार राठौरा पुत्र स्व0 रामवीर  सिंह निवासी पुराऊ, अलावन जनपद एटा तथा दुसरे बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम दिनेश दास पुत्र स्व0 महेश्वर दास निवासी पितम्बर हाट, बाजाली रंगिया जनपद कामरूप असम बताया गया। गाड़ी को बैक कर भागने के प्रयास के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछा गया तो दोनो ने बताया कि ट्रक में प्लास्टिक दाना लदा है तथा हुड व प्लास्टिक दाने के बीच गांजा छुपाकर रखा हु पकडे जाने के डर से गाड़ी बैक कर रहा था। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनो सस्ते दाम पर गांजा रंगीया असम से खरीदकर ट्रक पर लादे थे तथा महंगा दाम पर बेच देते थे। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 57,58/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा उक्त वाहन को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
*1.* शिवकुमार राठौरा पुत्र स्व0 रामवीर  सिंह निवासी पुराऊ, अलावन जनपद एटा।
*2.* दिनेश दास पुत्र स्व0 महेश्वर दास निवासी पितम्बर हाट, बाजाली रंगिया जनपद कामरूप, असम।

*बरामदगी-*
*1.* अवैध गांजा 01 कुन्टल 16 किलों। (लगभग 10 लाख रुपए कीमती)
*2.* एक ट्रक वाहन (एचआर 55 एन 06511)।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह (एसओजी टीम प्रभारी), उ0नि0 अमित मिश्रा, हे0का0 जवाहर सरोज, हे0का0 रितेश राय, का0 अवधेश यादव, का0 सुशील यादव, का0 विवेक पाण्डेय, का0 संजीव सिंह, का0 कमलेश कुमार ठाकुर (एसओजी टीम)

का0 विवेक सिंह, का0 संजय सिंह (सर्विलांस टीम)

निरीक्षक निहार नन्दन कुमार (प्रभारी निरीक्षक थाना हलधरपुर) उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, उ0नि0 गंगा सागर मिश्रा, का0 अकिंत चैरसिया, का0 शिवकुमार चैहान, का0 पंकज यादव, आ0चा0 श्रीकान्त पटेल (थाना हलधरपुर)



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में पिकअप के धक्के से युवक की मौत
मुहम्मदाबाद में डॉक्टर से रंगदारी माँगने में दो गिरफ्तार >>