मऊ में पिकअप के धक्के से युवक की मौत





मऊ नगर के थाना दक्षिण टोला अंतर्गत चंडी सागर निकट आलिया स्कूल के पास  स्टेट हाईवे पर सुबह 7:00 बजे टहलने  निकले  युवक को पीछे से मुर्गा  लदी पिकअप गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग ने स्टेट हाईवे पर शव  रखकर जाम कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची  सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को समझा-बुझाकर उचित मुआवजा और घटना की कार्रवाई करने के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त हुआ और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 7:00 बजे बंधन सोनकर 26 वर्ष पुत्र लालू सोनकर निवासी अस्तुपूरा सुबह टहलने निकला था कि पीछे से मुर्गा लदी पिकअप गाड़ी से धक्का लग गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी नरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जे एच सचान के पहुंचने पर स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर हटाया गया और रास्ते को खुलवाया गया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देश की सीमा पर मऊ का लाल शहीद
ट्रक में लदा 10लाख के गांजा सहित दो गिरफ्तार >>