शहीद का पार्थिव शरीर गाँव पहुँचते ही उमड़ा जन सैलाब





रतनपुरा (मऊ )।हलधरपुर थाना क्षेत्र के  चकरा ग्राम पंचायत में शहीद की पार्थिव शरीर आते ही हजारों की संख्या में महिला, पुरुष ,नौजवान एक झलक पाने के लिए उद्विग्न हो गए। वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने शहीद के   पार्थिव शरीर   को कंधा दिया।
लेह में बुधवार की रात्रि में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में हवलदार गणेश यादव शहीद हो गए थे। शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर देर शाम एयर इंडिया के विमान से 250 सीमीडियम रेजिमेंट कोर के नायब सूबेदार दिनेश कुमार पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे ।गणेश इसी रेजिमेंट की एक यूनिट के साथ  में तैनात थे। शनिवार के दिन करीब 11:00 बजे के करीब पार्थिव शरीर गांव के समीप पहुंचते ही हजारों की संख्या में नौजवान स्थानीय कस्बे में फूलों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवानों की टोली के में शामिल होकर वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चकरा नहर पर पहुंचे ।पहसा से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करके शहीद के बनाए गए घर के मंदिर के पास पहुंचे पार्थिव शरीर अभी गाड़ी पर ही थी कि जनता अपने शहीद जवान की एक झलक पाने के लिए व्यग्र हो गई।
रतनपुरा ( मऊ)। शहीद गणेश यादव के पार्थिव शरीर पहुंचते ही पत्नी तारा देवी ,बेटा आकाश तथा बेटी आसमां, पिता विश्वनाथ यादव, भाई राजेश यादव दहाड़े मार कर रोने लगे। उमड़ी जनता की भीड़ भी अपने आप को रोक नहीं पाई ।आंखो से अश्रू निकलने लगे। लगभग 45 मिनट तक उनके पार्थिव शरीर को घर पर रोका गया। जिसमें जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। मौके पर जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक ,उप जिलाधिकारी सहित पुलिस तथा  258 मीडियम रेजिमेंट के अवकाश प्राप्त कैप्टन दुलारे सिंह, रंजीत सिंह ,हवलदार नंद कुमार सिंह थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी गिरोह के 11 सहयोगी जिला बदर
शारदा नारायन हॉस्पिटल द्वारा किया गया मेधावियों का सम्मान >>