शारदा नारायन हॉस्पिटल द्वारा किया गया मेधावियों का सम्मान





 

आज शारदा नारायन हास्पिटल के सभागार में लायन्स क्लब मऊ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें लायन्स क्लब मऊ द्वारा जनपद के पीसीएस में उत्तीर्ण हुए विद्वार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लायन्स क्लब के अध्य़क्ष डा. संजय सिंह, सचिव  अजीत सिंह, एडवोकेट  सुनील सिंह,  बाल मुकुन्द जी आदि द्वारा दीप प्रज्जवलि  कर किया गया।  हमने वाग्देवी की वंदना और काव्य पाठ किया. बिटिया सौर्या द्वारा स्वागतम नृत्य प्रस्तुत किया।  शारदा नारायन हास्पिटल के संरक्षक श्री जगत नारायन सिंह द्वारा अभिषेक सिंह व डिप्टी जेलर बनने वाले  विशाल गुप्ता का तिलक किया गया.  उन्हें डा संजय सिंह जी, डा. सुजित सिंह जी, डा एकिका सिंह जी, डा मधुलिका सिंह जी, डा राहुल कुमार जी, डा रूपेश के सिंह जी, श्रीमती सरोज सिंह जी द्वारा माल्यार्पण, अगंवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर व लायन्स क्लब के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि आप लोगों की सफलता जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा है. अपने कार्यों से आप सब जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे. कार्यक्रम का आकर्षक संचालन शारदा नारायन हास्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट लायन डा. सुजीत सिंह जी ने किया. उत्तीर्ण मेधा जय गोविन्द व दिव्यांशी के अनुपस्थिति में उनके अभिभावक को डा. संजय सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया. श्री अमित गुप्ता को उनके फोटोग्राफी के लिए डा. संजय सिंह जी ने सम्मानित किया. इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल की पूर्वांचल में बांझपन रोग के निदान के लिए प्रसिद्ध व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. एकिका सिंह जी ने सम्मानित लोगों को अपने प्रेरक कर्म से जिले का नाम रोशन करने को प्रेरित किया. इस अवसर पर शिवकुमार सिंह,मनीष शर्मा,आलोक सिंह, अजय, सागर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शहीद का पार्थिव शरीर गाँव पहुँचते ही उमड़ा जन सैलाब
मऊ में चार अभियुक्त गिरफ्तार पास से 10 मोटरसाइकिल बरामद >>