अपने गिरेहबान में झांके बिजली विभाग : राजकुमार राय






बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एक दो माह की बील बकाया होने पर उन किसानों की बिजली काट दे रहे है जो रात दिन जग कर अन्न पैदा कर लोगों का पेट भरता है। उस किसान की कोई दूसरी आय नहीं होती। बह अपने खेत से अन्न पैदा है और उसे बेच कर ही बिजली का बीच चुकता करता है, बैंक का कर्ज भरता है उनके साथ विभाग का ये रवैया ठीक नहीं है। जो बिजली विभाग के अधिकारी उनकी बिजली काट रहे है वे अपने गिरेहबान में झांक कर नहीं देख रहे है कि सरकार उन्हें मोटी रकम तनख्वाह के रूप में देती है। पर इनकी कालोनियों में आज तक मीटर नहीं लगा और बीना मीटर के ये एसी हीटर आदि 24 घंटा चलाते है। इनके इस मनमाने पर को कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त बातें रविवार को नगर के पीडब्ल्यूडी डांक बंगले में आयोजित बैठक में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य राजकुमार राय ने कही। कहा कि एक तरफ सरकार किसानों व आम जनता को महंगाई व बेरोजगारी से मार रही है तो दूसरी तरफ अधिकारी त्रस्त कर रहे है इनके इस मानमाने पर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और सरकार को इसमें सुधार के लिए मजबूर कर देंगे। बैठक में धनंजय सिंह, रमेश प्रताप सिंह, मन्नान खां, शिवानंद मौर्य, अरसद आदि शामिल थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में चार अभियुक्त गिरफ्तार पास से 10 मोटरसाइकिल बरामद
अवैध कब्जा करा रहे लेखपाल को जिलाधिकारी ने दिया निलंबित करने का निर्देश >>