अवैध कब्जा करा रहे लेखपाल को जिलाधिकारी ने दिया निलंबित करने का निर्देश

प
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित था। समाधान दिवस में दौरान रामजन्म पुत्र जद्दू, निवासी-खीरखाड़, रानीपुर द्वारा शिकायत की गई कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा शिकायतकर्ता की निजी भूमि पर गलत पैमाइश कर अवैध कब्जा करा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ज़िलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। जिसमे शिकायत सत्य पायी गयी। ज़िलाधिकारी द्वारा तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल को निलम्बित करने के निर्देश उपज़िलाधिकारी को दिए गए। जिसके अनुपालन में क्षेत्रीय लेखपाल को उपज़िलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा निलम्बित कर दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

