दो थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मियों हुये इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले द्वारा जनहित में तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित निरीक्षक/उपनिरीक्षक को रिक्ति के सापेक्ष निम्नानुसार स्थानांतरित किया गया है-
*1.* निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार चौधरी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला।
*2.* निरीक्षक श्री परमानंद मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला से क्राइम ब्रांच।
*3.* निरीक्षक श्री समर बहादुर सिंह को पुलिस लाईन से प्रभारी साइबर सेल/विशेष जांच प्रकोष्ठ।
*4.* उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह को पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष दोहरीघाट।
*5.* उ0नि0 श्री सच्चिदानंद यादव को थानाध्यक्ष दोहरीघाट से पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक।
साथ ही साथ जनहित/पंचायत चुनाव के दृष्टिगत *18* उपनिरीक्षक, *34* मु0आरक्षी, *99* आरक्षी, *06* महिला आरक्षी एवं *07* कम्प्यूटर आपरेटर को एक थाने से दूसरे थाने पर स्थानांतरित किया गया है।

