मऊ में अवैध कच्ची शराब के साथ 05 शातिर गिरफ्तार





 

पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 245 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें थाना *घोसी* पुलिस द्वारा भैरोपुर के पास से मनोज पुत्र बालचन्द्र निवासी मुहम्मदाबाद सिपाह थाना दोहरीघाट के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब, बैराशी नहर पुलिया के पास से इन्दल चौहान पुत्र स्व0 शम्भू चौहान निवासी कसारा थाना कोपागंज के कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, असना नहर पुलिया के पास से रामप्रसाद पुत्र जगधारी प्रसाद निवासी सेमरी जमालपुर थाना घोसी के कब्जे से 50 लीटर, सराय सादी के पास से जयचन्द्र चौहान पुत्र रामराज चौहान निवासी मिश्रौली थाना घोसी के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा कमला चक के पास से इम्तियाज उर्फ बबलू पुत्र सुराजुद्दीन निवासी जमीन दुर्गा थाना चिरैयाकोट के कब्जे से 35 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< धूमधाम से निकली शिव बारात की शोभायात्रा
पंचायत आरक्षण के अंतिम सूची पर अगले आदेश तक रोक >>