थाना कोतवाली एवं सरायलखंसी में इंटीग्रेटेड रोड एक्सिडेंट परियोजना का किया गया पूर्वाभ्यास*





 

जनपद मऊ में शनिवार को इंटीग्रेटेड रोड एक्सिडेंट डेटाबेस  परियोजना (iRAD App) के अंतर्गत थाना कोतवाली एवं सराय लखंसी के पास  पूर्वाभ्यास किया गया सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं उनमे कमी लाने के मकसद से इस परियोजना को सड़क परिवाहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है। इस परियोजना में पुलिस विभागए परिवहन विभाग एंव लोक निर्माण विभाग तथा चिकित्सा विभाग  द्वारा संचालन किया जायेगा। इस परियोजना के पूर्वाभ्यास में धनन्जय कुमार मिश्र, पुलिस सि0ओ0 सीटी यातायात मऊ,  बी0आर0 विनोद कुमार जिला सूचना विज्ञानं अधिकारी की उपस्थिति  में रोलआउट मैनेजर अंकित प्रताप के द्वारा iRAD App मोबाइल एप का संचालन करके दो वाहन दुर्घटना का विवरण दर्ज किया गया। इस अभ्यास में थाना सराय लखंसी एवं कोतवाली क्षेत्र में थाना प्रभारी एवं फील्ड आफीसरों का प्रशिक्षण भी  कराया गया। इस संभागीय परिवहन विभाग के कर्मियों के साथ मोहम्मद रियाज़ फारूक डाटाबेस प्रबंधन उपस्थिति रहें। इस विस्तृत डेटाबेस का प्रयोग दुर्घटनाओं का  विश्लेषण करना तथा उनमे कमी लाने के लिए उपयोग किया जायेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पंचायत आरक्षण के अंतिम सूची पर अगले आदेश तक रोक
सीएए/एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल  03 अभ्यासतन अपराधियों को किया गया जिलाबदर >>