सिविल कोर्ट सेंट्रल बार चुनाव* कुल 98.5 प्रतिशत हुआ मतदान *चुनाव को लेकर दिन भर रही गहमा गहमी





 

(मऊ)सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ की 22 सदस्यीय एक वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव में मंगलवार  को कुल 10 पदों  हेतु वोट डाले गए। 6 वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा 6 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बार एसोसिएशन के कुल 1012 मतदाता सदस्यों में से कुल 997 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 18 टेंडर वोट सोमवार को डाले गए। मतदान में कुल 98•5 प्रतिशत वोट पड़े। मतों की गिनती बुधवार 17 मार्च को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। कचहरी परिसर में बार चुनाव को लेकर दिन भर गहमा गहमी रही।प्रातः 10 बजे से शुरू हुए मतदान की गति दोपहर 12 बजे तक धीमी रही। दोपहर बाद मतदान तीव्रगति से हुआ। जिसमें अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विभिन्न पदों के प्रत्याशी व उनके समर्थक दिन भर बार के पुस्तकालय भवन ( मतदान स्थल) के बाहर खड़े होकर वोटरों से अपने लिए वोट मांगते नजर आए ।चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने मतदान के दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अध्यक्ष पद पर  विरेन्द्र बहादुर पाल, शमसुल हसन व प्रभुनाथ सिंह तथा विनोद कुमार पांडेय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की चर्चा रही। वहीं महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह ,हरिद्वार राय,लक्ष्मी कांत यादव तथा रूपेश कुमार पांडेय व आनंद कुमार पांडेय के बीच भी त्रिकोणीय संघर्ष होने की संभावना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सत्य प्रकाश श्रीवास्तव व योगेश कुमार गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला दिखा ।साधारण उपाध्यक्ष के दो पद परअरुण कुमार सिंह,कैलाश भारद्वाज व हरिनरायन यादव  के बीच तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राहुल कुमार यादव ,किरण यादव तथा अवनीश कुमार गौतम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला  तथा कोषाध्यक्ष पद पर केदार नाथ गोंड़ व मुन्नीलाल  तथा श्रीराम चौहान के बीच मुकाबला है। संयुक्त मंत्री के 3 पदों हेतु मदन चंद देववंशी,अश्वनी कुमार पांडेय , मुंद्रिका कुमार  व नरेंद्र प्रताप सुबोध के बीच मुकाबला रहा। मतदान को लेकर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था । एडिशनल एस पी  व सी ओ सिटी,शहर  कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर मतदान के समय मुस्तैद रहे।मतदान सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ,सदस्यगण  रविशंकर सिंह,शम्भू शरण श्रीवास्तव, रविन्द्र लाल श्रीवास्तव, सैयद सादिक अख्तर के अलावा चुनाव सहायक  शरद श्रीवास्तव,राकेश वर्मा,इकबाल अहमद,जकी अहमद,सुधीर मल्ल, रूपेश पांडेय आदि शामिल रहे  ।परिसर में मतगणना के समय सुरक्षा का व्यापक बदोवस्त किया गया है तथा मत पेटिका को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में हाईकोर्ट के निर्णय का ग्राम प्रधान संगठन ने किया स्वागत
डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रा के परिजन और शिक्षक मारपीट में मुकदमा दर्ज >>