मऊ में हाईकोर्ट के निर्णय का ग्राम प्रधान संगठन ने किया स्वागत






त्रिस्तरीय पंचायतों के चल रहे चुनावी प्रक्रिया के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी आरक्षण नीति एवं त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों मे ंकिये गये आरक्षण के विरूद्ध उच्च न्यायालय के निर्णय को देखत हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कम्यूनिटी हाल के प्रंागण में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की आकस्मिक बैठक जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन जिला महासचिव रामभवन प्रसाद ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय ने कहा कि यह सरकार पंचायतों में अपनी गलत नीति लागू कर जो आरक्षण किया था उसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया जो सराहनीय कदम है। तथा संगठन ने सर्वसम्मति से स्वागत किया। मण्डल उपाध्यक्ष श्रीधर राय ने कहा कि पंचायतों में चक्रानुसार आरक्षण पंचायतों के लिए ही घातक है। यदि यह अच्छी बात होती तो लोकसभा विधानसभा में भी इसे लागू किया जाता । ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश यादव ने जिला प्रशासन से माॅग किया कि प्रधानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाय।अन्यथा संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। 
इस अवसर पर श्याम नरायन सिंह, उमाकान्त यादव, योगेन्द्र राजकोमल राजभर, ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश यादव, मुकेश राय नरसिंह सिंह, संजय सिंह, संजय यादव, देवेन्द्र चैहान, प्रदुम्मन राय, दय राज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर एक बार फिर हलचल तेज
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार चुनाव* कुल 98.5 प्रतिशत हुआ मतदान *चुनाव को लेकर दिन भर रही गहमा गहमी >>