हत्या में फरार पचास हजार का ईनामीया गिरफ्तार





 

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना सरायलखंसी पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.03.2021 को जरिये मुखबिर की सूचना पर बकवल के पास से मु0अ0सं0 860/20 धारा 147,148,149, 302,120बी भादवि में फरार इनामिया (50 हजार) वांछित अभियुक्त श्री राम सिंह उर्फ बंटी सिंह पुत्र स्व0 बालगोविंद निवासी बढुआगोदाम थाना सरायलखंसी मऊ के कब्जे से एक मोटरसाईकिल बुलेट (बिना नंबर) बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी रिवाल्वर व 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 25/27/30 आयुद्ध अधि0 के अन्र्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.03.2021 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम सिंह उर्फ आनन्द सिंह पुत्र स्व0 ध्रुवराज सिंह निवासी लेबरुआ थाना चंदवक जनपद जौनपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-*

1. श्री राम सिंह उर्फ बंटी सिंह पुत्र स्व0 बालगोविंद निवासी बढुआगोदाम थाना सरायलखंसी मऊ।

*बरामदगी-*

1. लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर व 02 जिंदा कारतूस 32 बोर।

2. मोटरसाईकिल बुलेट (बिना नंबर)।

 

 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आगामी त्योहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
गोंद लिए टी0बी0 पीडित दो मरीज को दिया पौष्टीक आहार >>