डीएम-एसपी के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने वालों पर हुई कार्यवाही

अमित सिंह बंसल, जिला मजिस्ट्रेट, एवं घुले सुशील चन्द्रभान पुलिस अधीक्षक मऊ के नेतृत्व में जे.जे.प्रसाद जिला अबकारी अधिकारी, अमित कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मधुबन, थानाध्यक्ष मधुबन मय पुलिस बल ग्राम-बिशुनपुर देवारा, थाना व तहसील-मधुबन अन्तर्गत संघन जांच अभियान चलाया गया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये संघन जांच अभियान का नेतृत्व स्वयं जिलाधिकारी-मऊ एवं पुलिस अधीक्षक, मऊ द्वारा किया गया। जिसमें अवैध शराब बनाने की 02 भट्ठिया पायी गयी तथा एक नयी भट्ठी स्थापित करने हेतु गड्ढ़ा खोद कर उपकरण स्थापित करने का प्रयास होना पाया गया। मौके पर लगभग 11000 लीटर (ग्यारह हजार लीटर) लहन पायी गयी जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। जिला अबकारी अधिकारी को सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

