साधु पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक और प्रधानाचार्य पर जिलाधिकारी ने क्यो दिया कार्यवाही करने का आदेश






अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि साधु पब्लिक स्कूल, बासुनगर-मऊ खुला है उसमें बच्चे उपस्थित है। जबकि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में दिनांक 24 मार्च से 31 मार्च 2021 तक सभी विद्यालयों को बन्द करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जारी कर दिये गये है। तदक्रम में विद्यालय पर निरीक्षण करने पर प्रधानाचार्य विद्यालय छोड़कर भाग गए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपजिलाधिकारी-मधुबन को साधु पब्लिक स्कूल, बासुनगर दरगाह मऊ के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य के विरूद्ध तत्काल नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डीएम-एसपी के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने वालों पर हुई कार्यवाही
सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत >>