सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत

मऊ घोसी थाना क्षेत्र के हडहुआ लाल जी की छावनी के पास अनियंत्रित मोटरसाईकिल सवार ने पैदल टहल रहे दो वृद्ध को टक्कर मार दिया टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बूजूर्ग ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई
बताया जाता है कि प्रेमचंद श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय राजाराम श्रीवास्तव 55 वर्ष तथा मोतीलाल यादव पुत्र स्वर्गीय खेदु यादव 65 वर्ष निवासी मानिकपुर हडहुआ (बनगांव)थाना घोसी रोज की तरह बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे अपने घर से टहलने के लिए निकले थे जैसे ही लाल जी की छावनी के पास घोसी की तरफ से दोहरीघाट की तरफ जा रहा एक अभियंत्रित मोटर साइकिल सवार ने बारी-बारी दोनों वृद्ध को टक्कर मार दिया टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

