अलग-अलग गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग 10 बीघा गेहूं जलकर हुआ खाक

रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पडरी के अहिरपूरा मौजा में शुक्रवार को लगभग 10:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण लगभग 5 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया । आपको बता दें कि रानीपुर थाना क्षेत्र के अहीरपूरा मौजा में शुक्रवार को लगभग 10:00 बजे श्रीराम राजभर पुत्र स्वर्गीय मुन्नी, पुनवासी चौहान पुत्र ननकू चौहान, हरीशचंद प्रजापति पुत्र रामसुख, मोतीचंद पुत्र दुखंती राम, एकराम राजभर पुत्र स्वर्गीय मुन्नी, गुलाबचंद पुत्र दुखीराम और मोती चंद पुत्र दुखन्ती राम की गेहू की खड़ी फसल में आग लग जाने से लगभग 5 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया । आग कैसे लगी इसका कोई पता नहीं चल पाया है । ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया गया । आग बुझाने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी पहुंच गयी । मौके पर रानीपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मय फोर्स के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल किये और पड़री हलके के लेखपाल नरेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंच कर कागजी कार्रवाई किये । वहीं रानीपुर थाना क्षेत्र के नागपुर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से वहां भी लगभग 5 बीघा किसान का गेहूं जलकर खाक हो गया ।

