महिला ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से दो दंपति साथ-साथ रहने को हुए तैयार

मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन और सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 26 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से 11 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें दो दंपति साथ-साथ रहने को तैयार हो गए, वही पांच मामलो में पक्षकारों के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई । तीन मामलों मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। बैठक मे छह मामलों में एक- एक पक्ष तथा सात मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 18 अप्रैल 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया ।
ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से दीपा शर्मा और सच्चिदानंद तथा अरविंद चौहान और प्रेमशीला ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गए। वही सरोज यादव और रामसोच, इंदू देवी और प्रमोद कुमार, ईशाद अहमद और अकाम,रेखा देवी और डब्लू के मामले मे पक्षकारों के बीच कोर्ट मे मामला विचाराधीन होने ,पक्षकारों के लगातार अनुपस्थिति रहने के चलते पक्षकारों की सहमति से मामला निस्तारित कर दिया गया। वही बंदना और राजू, नीतू सिंह और अजय सिंह, संजी यादव और रामाश्रय, मीरा देवी और शैलेश कुमार गौतम तथा सरिता और रमेश कुमार के मामले मे पक्षकारों के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई। इस दौरान बंदना पांडेय और अवनीश, गीता और रामविलास तथा तान्या सिंह और अमित सिंह ने सुलह के लिए समय की मांग किया।
इस दौरान छह मामलों में एक- एक पक्षकार तथा सात मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 18 अप्रैल 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह,अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरसद, डा.एमए खांन, महिला आरक्षी प्रीति दूबे ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।

