अज्ञात कारणों से गुमती में लगी आग हजारों का सामान जलकर राख





मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला भीरा के गोला बाजार में रविवार रात अज्ञात कारणों से गुमती में आग लग जाने से उसमें रखें हजारों के सामान जलकर राख हो गए

नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला भीरा निवासी अब्दुल गफूर जो अपनी गुमती गोला बाजार में रखकर सामान बेचते थे रविवार देर रात अज्ञात कारणों से गोमती में आग लग जाने से गोमती जलने लगी अगल बगल के लोग छत पर सोए हुए थे आग की लपट देखकर गुमती मालिक अब्दुल गफूर को बताया जिससे गुमती मालिक मौके पर आकर देखा तो गुमती जल रही थी लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया मगर गुमती में रखा सारा सामान गुमती समेत जलकर नष्ट हो गई ।अब्दुल गफूर नेअज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दिया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण*
मऊ में सपा ने घोषित किया ब्लॉक प्रमुख पद के लिये चार प्रत्याशियों के नाम >>