मऊ में सपा ने घोषित किया ब्लॉक प्रमुख पद के लिये चार प्रत्याशियों के नाम

समाजवादी पार्टी जनपद मऊ की चुनाव संचालन कमेटी की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महा सचिव कुद्दूस अंसारी ने किया। बैठक में जनपद के सभी नौ ब्लॉक में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी हेतु दिए गए आवेदन पर विस्तृत चर्चा के बाद चार ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम को चुनाव लड़ने हेतु अधिकृत किया गया तथा शेष पांच ब्लॉकों में सहमति के आधार पर अगली बैठक में फाइनल कर दिया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख पद हेतु अधिकृत किए गए नाम----
१- ब्लॉक फतेहपुर मंडाव से अधिकृत प्रत्याशी ऐश्वर्या यादव
२- ब्लॉक मुहम्मदाबाद गोहना से अधिकृत प्रत्याशी शिव बच्चन यादव
३- ब्लॉक घोसी से अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर रामकृष्ण यादव
४- ब्लॉक कोपागंज से अधिकृत प्रत्याशी रामकरन चौहान।बैठक के अन्त में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम भवन राम, रविंद्र निगम, मुन्नू बाबू, रमेश यादव, बंशनरायन राजभर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई आज की बैठक में मुख्य रूप से घोसी विधान सभा के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह,पूर्व विधान परिषद सदस्य राम जतन राजभर,मुसाफिर यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व विधायक उमेश चंद पाण्डे,राजेंद्र मिश्रा,दूधनाथ यादव, रामप्रताप यादव, शिव प्रताप यादव मुन्ना, रामधनी चौहान,रामधनी यादव,अमान अहमद, राजेंद्र पाण्डे, गंगा चौहान,चंद्रकांत मौर्या, लालधर यादव, राजेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, संजय सागर, अखिलेश कन्नौजिया आदि नेता उपस्थित थे!

