वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 08 मोटरसाईकिल बरामद एवं 05 शातिर गिरफ्तार-*

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 22.05.21 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी की मोटरसाईकिल पर सवार होकर बढुओगोदाम की तरफ जायेंगे जो मऊ की तरफ से आ रहे हैं, इन लोगों का एक बड़ा गिरोह है जो शादी समारोह व बाजार आदि जगहों से मोटरसाईकिल चोरी करते हैं। इस सूचना पर डुमरांव मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 02 मोटरसाईकिल पर 03 व्यक्ति आते दिखायी दिये, दोनों मोटरसाईकिल को रोककर चेक किया गया तो कोई कागजात नही दिखा सके। कड़ाई से पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि ये दोनों मोटरसाईकिल चोरी की है। तत्पश्चात इनकी निशानदेही पर सरयारघुनाथपुर रोड के किनारे बाउण्ड्री के अन्दर हाते से 06 अन्य मोटरसाईकिल बरामद कर 02 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-*
*1.* पिंटू बांसफोर पुत्र करीमन निवासी भीटी हरिजन बस्ती थाना कोतवाली मऊ।
*2.* विकास चैहान पुत्र रामानंद चैहान निवासी मिर्जाजमालपुर नवापुरा थाना घोसी मऊ।
*3.* विमलेश कुमार राम पुत्र मुन्ना राम निवासी रजमलपुर थाना हलधरपुर मऊ।
*4.* मयंक यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी गोविंदपुर टगुनिया थाना थाना घोसी मऊ।
*5.* सौरभ कुमार पुत्र ओमप्रकाश राम निवासी मिर्जाजमालपुर थाना घोसी मऊ।
*बरामदगी-*
*1.* हीरो होंडा स्पेलेंडर (बिना नंबर)।
*2.* पल्सर (बिना नंबर)।
*3.* हीरो होंडा सूपर स्प्लेंडर (नंबर अपठनीय)।
*4.* पल्सर (बिना नंबर)।
*5.* ग्लैमर (यूपी 50 एडी 0076)।
*6.* हीरो स्प्लेंडर (यूपी 60 सी 2041)।
*7.* स्प्लेंडर प्लस (यूपी 60 आर 7184)।
*8.* सूपर स्प्लेंडर (यूपी 54 पी 9042)।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
निरीक्षक श्री राम सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षी अभिमन्यु मिश्रा, अनिल कुमार, रणजीत कुमार, विरेन्द्र चैधरी, चन्द्रप्रकाश व प्रदीप कुमार यादव।

