मऊ में जाने कितने रुपये में होगी सीटी स्कैन की जाँच बH





 

कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत आम जनमानस को बेहतर एवं सर्वसुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी मऊ द्वारा शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में  निजी चिकित्सालयो एवं निजी चिकित्सकों द्वारा रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरो को संदर्भित एच0आर0 सीटी स्कैन की जांच करने की अधिकतम दर (पी0पी0ई0 किट एवं सैनिटाइजेशन व अन्य व्यय सहित) निम्नानुसार निर्धारित की गयी है। 
(1) 16 स्लाइस तक 2000 रुपये
(2) 16 से 64 स्लाइस तक 2250 रुपये, 
(3) 64 स्लाइस से अधिक 2500 रुपये 
जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि उक्त का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 08 मोटरसाईकिल बरामद एवं 05 शातिर गिरफ्तार-*
भूखे रहने की सूचना मिलने पर तत्काल भोजन उपलब्ध कराया जाये >>