औद्योगिक मंत्री ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण





मुहम्मदाबाद गोहना मऊ । चिरैयाकोट मोहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग के बीच से गुजर रहा एक्सप्रेस- वे का निरीक्षण करने शनिवार को औद्योगिक विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सतीश महाना हेलीकॉप्टर से पहुंचे । जिनका हेलीपैड एक्सप्रेस वे बनाने के लिए बनाया गया प्लांट भुजही में उतरा । उतरने के बाद जिले के आला अधिकारियों द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री ने जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित निर्देश दिया । क्या बात की है उनका हेलीकॉप्टर शनिवार को दोपहर 12:29 पर उतरा और ठीक 12:50 पर गाजीपुर के लिए रवाना हो गया । अपर मुख्य सचिव गृह व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपी डा अवनीश कुमार अवस्थी एवं अपर मुख्य सचिव आवा स्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार के साथ उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पैकेज 7 किलोमीटर 246 एवं 500 मुजरा पुर से किलोमीटर 292 एवं 530 बिजनौर तक निरीक्षण करने के उद्देश्य से उनका आगमन मुहम्मदाबाद गोहना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के उद्देश्य से हुआ । हेलीकॉप्टर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करते हुए गाजीपुर के लिए रवाना हो गए । इस अवसर पर जिला अधिकारी अमित कुमार बंसल, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले चंद्रभान, उपजिलाधिकारी राम भवन तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, कोतवाल नीरज कुमार पाठक, सहित जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहे ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में मुख्तार अंसारी की करोड़ो की संपत्ति जब्त
अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न >>