अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षा समिति की एक बैठक रविवार को कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने उपस्थित समिति के पदाधिकारी तथा कोतवाली क्षेत्र के समस्त चौकीदार को संबोधित करते हुए बताया कि अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा आप सभी के कंधों पर है सभी का कर्तव्य है कि इस समिति में जितने लोग हैं अपने-अपने क्षेत्रों तथा गांव में पैनी नजर रखें किसी भी प्रकार की अंबेडकर प्रतिमा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है इसके लिए हम सभी को जागरूक होना होगा और हम लोग पूर्ण रूप से तैयार रहें क्षेत्र में छोटी-छोटी घटनाओं को तत्काल अपने क्षेत्र के उप निरीक्षक एवं संबंधित पुलिसकर्मी को दें जिसे पीड़ितों को तत्काल न्याय मिले और उनकी सुरक्षा हो सके इसलिए हम सभी को सावधान रहना होगा इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक ने समिति के पदाधिकारियों को चौकन्ना करते हुए कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि उनकी प्रतिमा सुरक्षित रहे और हम सब उनके प्रति सदैव समर्पित रहे इस अवसर पर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ओम सिंह उमराव खान हेड कांस्टेबल कुंवर बहादुर यादव दिवाकर पांडे विराट पटेल हरेंद्र यादव विजय कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहेl

