जिलाधिकारी मऊ ने जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष की अधिसूचना





 

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश जिला पंचायत नियमावली 1994 के नियम-5 (2) में दी गई व्यवस्था के अनुक्रम में जनपद मऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाना है। जो उत्तर प्रदेश शासनादेश द्वारा अनारक्षित पद घोषित किया गया है। उक्त के क्रम में मैं अमित सिंह बंसल जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत निर्वाचन के लिए एतद् द्वारा नोटिस देता हूं कि नामनिर्देशन अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय कक्ष संख्या 36 प्रथम तल कलेक्ट्रेट मऊ में दिनांक 26-06-2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक दिए जाएंगे, नामांकन पत्रों की सवीक्षा का दिनांक 26-06-2021 को अपराहन 3:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी, उम्मीदवारी वापस की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक और अनुमोदक द्वारा प्रस्तर-1 में उल्लिखित अधिकारी को दिनांक 29-06-2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय कक्ष संख्या 36 प्रथम तल कलेक्ट्रेट मऊ में दी जाएगी, मतदान दिनांक 03-07-2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय कक्ष संख्या 36 प्रथम तल कलेक्ट्रेट मऊ में होगा, मतगणना दिनांक 03-07-2021 को अपराहन 3:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय कक्ष संख्या 36 प्रथम तल कलेक्ट्रेट मऊ में की जाएगी, सामान्य निर्वाचन के मध्य पढ़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे एवं निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। 

2-प्रेस विज्ञप्ति
मऊ,दिनाँक 16 जून,2021
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली 1994 के अध्याय-2 नियम-6 के उप नियम- (1) के अधीन जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। जो अथवा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय में सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है।
 उक्त आशय की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा दी गई।

 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< साइबर फ्रॉड के आरोप में दो गिरफ्तार
बागियो को मनाने में जुटी भाजपा चढ़ा जनपद का सियासी पारा >>