बागियो को मनाने में जुटी भाजपा चढ़ा जनपद का सियासी पारा





जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होने के बाद जिला का सियासी पारा चढ़ गया है जहाँ समाजवादी पार्टी ने अपने अपना उम्मीदवार रामनगीना यादव को बनकर पूर्ण रूप से मैदान में उतर गयी है तो वही अभी तक न तो भाजपा ने औऱ न ही बसपा और कांग्रेस अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे है वही भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी तो नही उतारे मगर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करने के लिये जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो गयी है वही भाजपा से बागी होकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवार चुनाव में जीत दर्ज की । वही भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता बागी हो गये और चुनाव लड़ गये जिससे भाजपा आलाकमान ने उन कार्यकताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया और वही बागी भाजपा की जीत में रोड़ा बन गये। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव की घोषणा के बाद अब उन्ही बागियो को पुनः भाजपा में लाने की कवायद शुरू हो गयी है जिनसे कल तक भाजपा नाराज थी अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के लिये उन्ही बागियो की सारी गलतियों को माफ कर पुनः भाजपा में वापसी कराने के सारे रास्ते खोल दिये गये है इसी कड़ी में बुधवार को रैकवारेडीह से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम मौर्य को भाजपा में वापसी करायी गयीं और दुगने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी मऊ ने जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष की अधिसूचना
जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण >>